एक बार फिर मेहरबान हुआ मौसम, सैलानियों ने पटनीटॉप में पहली बर्फबारी का लिया आनंद

Update: 2017-12-15 16:33 GMT
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी।

जम्मू-कश्मीर। मौसम एक बार फिर मेहरबान हुआ, जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप के अलावा मिनी कश्मीर के नाम से विख्यात भद्रवाह और किश्तवाड़ में भी बर्फ के फाहे गिरे। इलाके में शीतलहर का दौर चल पड़ा। इस बीच सैलानियों का हुजूम भी पटनीटॉप और नत्थाटॉप में उमड़ पड़ा।

Full View

बारिश और बर्फबारी से लोगों को काफी राहत मिली, चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश और ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। जो सैलानी पटनीटॉप में पहले से रुके हुए थे, उन्हें सुबह कुदरत ने बर्फ की सफेद चादर का तोहफा दे दिया, पटनीटॉप के मैदान में करीब चार इंच तक ताजी बर्फ बिछ चुकी है जबकि नत्थाटॉप में दस इंच तक ताजा हिमपात हुआ।

सर्दी के इस सीजन में यह बारिश और बर्फबारी अच्छी कही जा सकती है। सैलानी ठंड की परवाह किए बिना मौज-मस्ती कर रहे है। टूरिस्ट स्पॉट पटनीटॉप में मौसम की पहली बर्फबारी हो रही है। यहां पहुंचे सैलानी इस मौसम का जमकर आनंद उठा रहे हैं। अधिकतर क्षेत्रों में भारी बर्फबारी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पटनीटाप में हुई बर्फबारी के बाद सैलानियों को बर्फ से खेलने का भरपूर मौका मिल रहा है। एक हफ्ते तक रियासत में और भी बर्फबारी होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।

Similar News