दीवाली 2017 : तस्वीरों में देखें रोशनी का उत्सव

Update: 2017-10-19 12:28 GMT
दिवाली 2017: इलाहाबाद के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दिवाल के शुभावसर पर दियों के जरिए स्वस्थ प्रयाग स्वच्छ प्रयाग का संदेश दिया गया। 

लखनऊ। आज देश विदेश में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली 2017 पर भारत में सभी ऐतिहासिक व मशहूर भवनों, मंदिरों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। प्रकाश की व्यवस्था ऐसी की गई है कि देखने वाले वाह-वाह कर रहे हैं। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सभी प्रदेश के मुख्यमंत्रियों व सभी वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। आप देश के मशहूर मंदिरों व भवनों को तस्वीरों में देखें। दीवाली 2017 की तस्वीरें देखें।

जम्मू से चालीस किलोमीटर दूर स्थित परगवाल में बीएसएफ के जवान मोमबत्तियां जलाकर दिवाली का त्योहार मनाते हुए।
कोलकाता में दिवाली के लिए फूल खरीदते लोग।
पटाखे जलाने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में रोक लगा दी है। पर अमृतसर में पटाखे मिलने पर खुशी से झूमता एक बच्चा।
नई दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार का दृश्य।
नई दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार का दृश्य।
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दिवाली पर्व पर रोशनी से जगमग।
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दिवाली पर्व पर रोशनी को देखते श्रद्धालुगण।
वाह........... स्वर्ण मंदिर की रोशनी देख श्रद्धालुगणों ने कुछ ऐसा ही कहा होगा। स्वर्ण मंदिर पंजाब के अमृतसर में स्थित र्ह।
गुरुगांव (गुड़गांव) में दीवाली की पूर्वसंध्या पर लगा ट्रेफिक जाम। इस ट्रेफिक जाम ने कुछ ऐसा शमां बांधा की ऐसा लगा कि सड़क पर ही दिए टिमटिमाने लगे हों।
मुरादाबाद में फुलझड़ियों से लिखा हैप्पी दिवाली।
अयोध्या में दिवाली के लिए सजा सरयू का तट। ऐसी मान्यता है कि हिंदूओं के भगवान राम का जन्मस्थल अयोध्या है। राम के वनवास से लौटने की खुशी में रोशनी का यह उत्सव मनाया जाता है।
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में एअर बैलून जला कर दिवाली मनाते लोग।
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर।
प्रकाश से सजा गांधीनगर में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर। 
क्वालालंपुर (मलेशिया) में दिवाली के अवसर पर मंदिर में पूजा करते हुए हिंदू श्रद्धालुगण।
मुरादाबाद में दिया का जन्म।
मुरादाबाद में स्कूल के टीचरों के चेहरे पर दिवाली की खुशी पूरे जोर शोर से दिखाई पड़ रही है। 
दीवाली 2017। दीपावली की शुभकामनाएं। जम्मू में कुम्हार दिए को तैयार करता हुआ।

Similar News