तस्वीरों में देखें करवा चौथ का पर्व

Update: 2017-10-08 18:04 GMT
बीकानेर में करवाचौथ की पूजा करतीं महिलाएं।

लखनऊ। आज पूरे देश में हिंदू महिलाएं करवाचौथ का पर्व मना रही हैं। इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं एकत्र होकर पूजा करती हैं और पंरपराओं के अनुसार मां गौरी का पूजन करती हैं। तस्वीरों में देखें करवा चौथ का व्रत करतीं महिलाएं।

ऐसा माना जाता है कि सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं, और उनका गृहस्थ जीवन सुखद रहे इसके लिए व्रत करती हैं।

उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि में तो करवाचौथ त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। करवाचौथ व्रत के दिन एक और जहां दिन में कथाओं का दौर चलता है तो दूसरी और दिन ढलते ही विवाहिताओं की नजरें चांद के दिदार के लिए बेताब हो जाती हैं। चांद देखने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन कुंवारी कन्याएं भी व्रत रखती हैं, जिनकी सगाई हो गई हो और शादी में वक्त हो।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

करवाचौथ की पूजा का शुभ मुहुर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 9 मिनट तक ही है। 8 अक्टूबर की रात भारत में चांद रात 8 बजकर 11 मिनट पर निकलेगा। अपने पति की लंबी आयु का व्रत रखने वाली महिलाएं चांद की पूजा करती हैं।

Similar News