उस महिला को राहुल गांधी लगते हैं हैंडसम 

Update: 2017-12-26 15:53 GMT
राहुल गांधी।

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक दीवानी हैं पर आप उनकी उम्र जानकर चौँक जाएंगे। जी उनकी उम्र है 107 साल। उनकी यह अनूठी प्रशंसक बेंगलूर में रहती हैं।

बेंगलूर की रहने वाली 107 वर्ष की बुजुर्ग महिला को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैंडसम लगते हैं और वह उनसे मिलना चाहती हैं। राहुल गांधी ने कल ( सोमवार) अपनी इन बुजुर्ग प्रशंसक को फोन कर उनकी 107वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। बेंगलूर की रहने वाली महिला दिपाली सिकंद ने लिखा कि उनकी नानी राहुल गांधी से मिलना चाहती हैं।

दिपाली सिकंद ने कल अपनी नानी की केक काटते हुए एक फोटो ट्वीट की। उन्होंने कहा, आज मेरी दादी 107 साल की हो गईं। उनकी एक इच्छा है, राहुल गांधी से मिलने की। मैंने उनसे पूछा क्यों? उन्होंने धीमी आवाज में कहा...वह हैंडसम है,

कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया, प्रिय दिपाली, कृपया अपनी सुंदर नानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और मैरी क्रिसमस कहिए। कृपया मेरी ओर से उन्हें गले लगाइए।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बाद में राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया। सिकंद ने फिर से ट्वीट कर कहा, और बस इतना ही पर्याप्त नहीं था कि राहुल गांधी ने फोन किया और व्यक्तिगत तौर पर मेरी नानी को बधाई दी। यह वास्तविक मानवता है, उनको शुभकामना देने के लिए आप सभी को धन्यवाद।

ट्वीटर पर राहुल गांधी के 52.2 लाख फालोअर हैं।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News