मुंबई भगदड़ : प्रधानमंत्री मोदी दुखी, कहा पीयूष गोयल हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं

Update: 2017-09-29 14:23 GMT
मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़।

नई दिल्ली (भाषा)। मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल वहां मौजूद हैं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा है, मुंबई में मची भगदड़ में जिन लोगों की जान गयी है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मेरी प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं। उन्होंने लिखा है, मुंबई में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, एपीयूषगोयल मुंबई में हैं और हालात का जायजा लेते हुए हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

गौरतलब है कि आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Similar News