एन डी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक, हालत गंभीर : रोहित शेखर 

Update: 2017-09-20 17:51 GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर के साथ। फाइल फोटो

नई दिल्ली (भाषा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी को मस्तिष्काघात के बाद आज यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी ने यह जानकारी दी।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

साकेत के मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी (91वर्ष) की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी है। रोहित ने कहा कि उनके पिता आज सुबह यहां अपने घर पर चाय पीते समय बेहोश हो गए थे।

Similar News