चुनाव आयोग को ‘आप’ ने बनाया ‘धृतराष्ट्र’, केजरीवाल के खिलाफ़ भाजपा ने दर्ज कराई एफआईआर 

Update: 2017-04-16 09:22 GMT
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ़ दर्ज की गई एफआईआर।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी जहां अबतक भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगा रही थी वहीं उसने अब चुनाव आयोग को भी अपना निशाना बनाते हुए उसपर आरोपों की बौछार कर दी है। वहीं इसके जवाब में भाजपा ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक के बाद एक आए दिन विवाद के मुद्दे खड़े हो रहें हैं। ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के मामले ने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र भी बना डाला। इतना ही नहीं आप ने तो बाकायदा होर्डिंग लगाकर इसका प्रचार भी कर डाला। चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बताने और आप द्वारा गुमराह करने वाले होर्डिंग लगाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने बताया कि पार्टी की कानूनी समिति ने संसद मार्ग थाने में शिकायत तो दर्ज है ही साथ में राज्य चुनाव आयोग में भी अलग से एक शिकायत है।

शिकायत में केजरीवाल के उस बयान पर आपत्ति जताई गई है जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र और भाजपा को दुर्योधन कहा था।
मनोज तिवारी , दिल्ली भाजपा प्रमुख

इस तरह के मामलों में प्रशासन भी अपना रहा सख्त रवैया

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने और संपत्ति को विरूपित करने के मामले में प्रशासन ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शाहदरा जिला पुलिस ने एमसीडी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पोस्टर चिपकाकर संपत्ति को विरूपित करने के आरोप में एक दिन में 16 प्राथमिकी दर्ज की हैं जिनमें ज्यादातर लोग आप और कांग्रेस के हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News