अब झुग्गी वासियों के लिए काम करने का वक्त है: मनोज तिवारी

Update: 2017-05-01 04:25 GMT
मनोज तिवारी

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आज कहा कि अब शहर में झुग्गीवासियों के लिए काम करने का वक्त है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘2022 तक सभी के लिए आवास' योजना लागू करने से ही संभव होगा। तिवारी ने यह भी कहा कि वह दिल्ली के झुग्गीवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यहां उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली स्थित सूरजपुर झुग्गी बस्ती के दौरे के दौरान यह कहा। वह वहां रह रहे परिवारों की समस्या जानने गए थे। उनके साथ दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और इलाके की पार्षद प्रीति पार्षद भी थी। तिवारी ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत होने पर दुख प्रकट किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News