Odhisha Vidhan Sabha Election Result 2019: ओडिशा में फिर नवीन पटनायक की सरकार

राज्य में हुई 147 विधानसभा सीटों पर बीजेडी 112 सीटों पर आगे चल रही हैं। नवीन पटनायक की अगुवाई में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) लगातार पांचवीं बार ओडिशा में सरकार सरकार बनाने की कगार पर है।

Update: 2019-05-23 10:34 GMT

लखनऊ। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव हुए, जहां पर फिर से निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल सरकार बनाने जा रही है। राज्य में हुई 147 विधानसभा सीटों पर बीजेडी 112 सीटों पर आगे चल रही हैं। सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) लगातार पांचवीं बार ओडिशा में सरकार सरकार बनाने की कगार पर है।

राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बिजेपुर और हिंजिली दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। बीजेपी के उम्मीदवार 21 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के महज 10 विधायक हैं। कांग्रेस 2000 से ही राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी है। अभी पार्टी के 16 विधायक हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार सिर्फ 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

सीपीआई (एम) और झामुमो भी एक-एक सीट पर आगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक घासीपुरा और भंडारीपोखरी दोनों विधानसभा सीटों पर बीजद उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी विधायक दल के नेता के. वी. सिंहदेव पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजद के सरोज कुमार मेहर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से पिछले चुनाव में सिंहदेव को जीत मिली थी। राज्य के विधानसभा अध्यक्ष और बीजद उम्मीदवार प्रदीप कुमार आमट बौध सीट से भाजपा के सुशांत कुमार प्रधान से पीछे चल रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नवीन पटनायक को बधाई दी है।

Similar News