सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी

Update: 2018-03-23 12:06 GMT
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी।

शिमला। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें शिमला से नई दिल्ली ले जाया गया। वह यहां बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ थीं। उन्हें गुरुवार रात विशेष विमान से पहले शिमला से चंडीगढ़ ले जाया गया और उसके बाद वहां से नई दिल्ली ले जाया गया।

एक अधिकारी ने बताया, "सोनिया गांधी ने शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जांच कराने से इनकार कर दिया और चंडीगढ़ ले जाने पर जोर दिया, जिसके बाद उन्हें गुरुवार रात चंडीगढ़ ले जाया गया और उसके बाद नई दिल्ली ले जाया गया।"

सोनिया गांधी और उनकी बेटी ओबेरॉय ग्रुप के लग्जरी रिसॉर्ट वाइल्डफ्लॉवर हॉल में ठहरी थीं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद भी सोनिया गांधी के साथ शिमला से चंडीगढ़ गए।

रमेश चंद ने बताया, "उनकी हालत स्थिर है।"

सोनिया गांधी और उनका परिवार बुधवार को यहां पहुंचा था और चाराबरा का दौरा किया था, जहां प्रियंका वाड्रा के कॉटेज का निर्माण कार्य चल रहा है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इनपुट आईएएनएस

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News