श्रीलंकाई नौसेना से तमिलनाडु के 18 मछुआरों को मिली रिहाई    

Update: 2017-04-04 12:32 GMT
मछली पकड़ते हुए किया गया था गिरफ्तार। 

तमिलनाडु (भाषा)। श्रीलंका की नौसेना ने लगभग दो हफ्ते पहले गिरफ्तार किए हुए तमिलनाडु के 38 मछुआरों में से 18 मछुआरों को मंगलवार को रिहा कर दिया है। रिहाई के बाद दोपहर तक उन्हें उनके देश (भारत) वापस सौंप दिया जाएगा।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

‘क्यू‘ शाखा के निरीक्षक केनेडी और मतस्य पालन के सहायक निरीक्षक कुलंगैनाथन ने बताया, “श्रीलंका के नौसेना कर्मी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर आज दोपहर 12 बजे उन्हें भारतीय तट रक्षक को सौंप देंगे।” उन्होंने बताया कि इसके बाद मछुआरों को कराइकल ले जाया जाएगा जहां वे शाम चार बजे पहुंचेंगे। 18 से 26 मार्च के बीच मछुआरों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया था।

21 मार्च को आईएमबील पार करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। ये मछुआरे उस समय कचैथीवु के पास मछली पकड़ रहे थे। इसके बाद अगले ही दिन नागापट्टीनम और रामेश्वरम जिले से 16 मछुआरों को उसी आरोप में दो अलग-अलग घटनाओं के चलते गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं इसी तरह नौसेना ने 26 मार्च को भी पुडुकोट्टई जिले के 12 मछुआरों को कथित तौर पर द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News