उड़ीसा में पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण

Update: 2017-06-02 12:54 GMT
पृथ्वी 2 मिसाइल

लखनऊ। शुक्रवार सुबह भारत ने स्वदेशी परमाणु मिसाइल पृथवी 2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। आर्मी द्वारा इसका परीक्षण ओडिशा से किया गया। दूरदर्शन के अनुसार यह परीक्षण चांदीपुर रेंज से सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर किया गया। यह पृथ्वी 2 मिसाइल सतह से सतह पर मार देने में सक्षम है। इसकी स्ट्राइक रेंज 350 किलोमीटर है।


यह है खासियत

ये मिसाइल एलुमिनियम मिश्र धातु से बनी हुई है और इसके पंखों को मैग्नीशियम से बनाया गया है। इस मिसाइल को भारतीय सेना के 333-मिसाइल रेजिमेंट में शामिल किया गया है। ये मिसाइल करीब 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच सकता है, इसके साथ ही 80 डिग्री के लक्ष्य को भेद सकता है।   यह देश में बनाई गई पहली बैलिस्टिक मिसाइल है। ये सॉलिड और लिक्विड दोनों तरह के इंजन से चलाई जा सकती है। यह मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम वजन के हथियार ले जाने में सक्षम है। यह 350 किलोमीटर तक जमीन से जमीन में मार कर सकने में सक्षम है।

Similar News