संग्रहालय में तब्दील होगा टीयू-142 एम विमान, आंध्र प्रदेश में आखिरी बार उतरा

Update: 2017-04-08 17:23 GMT
टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान।

विशाखापट्टनम। नौसेना में 29 सालों तक अपनी सेवा देने के बाद हाल ही में सेवानिवृत किया गया टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान को संग्रहालय में तब्दील करने की तैयारी है। यह विमान आखिरी बार शनिवार को आंध्र प्रदेश में उतरा। विमान को आंध्रप्रदेश सरकार संग्रहालय में तब्दील करेगी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पनडुब्बी निरोधक इस जंगी विमान का स्वागत किया, जो आज सुबह यहां आईएनएस डेगा पर आखिरी बार उतरा। नागर विमानन मंत्री पी अशोक गजपति राजू, पूर्वी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट और अन्य लोग इस मौके पर मौजूद थे। नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि आंध्रप्रदेश सरकार के अनुरोध पर रक्षा मंत्रालय ने यह विमान संग्रहालय में तब्दील करने के लिए राज्य को दिया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News