दस साल में तीन गुना करना है परमाणु ऊर्जा उत्पादन: केंद्रीय मंत्री

Update: 2016-07-21 05:30 GMT
परमाणु ऊर्जा उत्पादन,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार का प्रयास अगले 10 साल में परमाणु उर्जा का उत्पादन बढ़ाकर तीन गुना करने का है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अगले 10 साल में देश में परमाणु उर्जा का उत्पादन बढ़ाकर तीन गुना किया जाए।

देश में अभी 21 परमाणु रिएक्टर हैं जिनकी क्षमता 5780 मेगावाट की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने घरेलू ईंधन आपूर्ति का संवर्धन करके और अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (आईएईए) सुरक्षा के तहत रिएक्टरों के लिए ईंधन का आयात करने के लिए कई देशों के साथ करार किया है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की खातिर ये उपाय किए हैं।

Similar News