#स्वयंफेस्टिवल : जादू से सीखा खेती के गुर

Update: 2016-12-08 15:01 GMT
जादूगर आरजे सम्राट लोगों को जादू का खेल दिखाते हुए।

रवींद्र वर्मा- कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी। गाँव कनेक्शन फाउंडेशन के स्वयं फेस्टिवल के चौथे दिन की शुरुआत बाराबंकी के भगौली तीर्थ रमपुरवा गांव में जादूगर के जादू के साथ हुई। जादू के साथ किसानों को खेती के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही आयोजित कृषि चौपाल में अधिकारियों ने किसानों को केले की उन्नत और जैविक खेती के बारे में बताया। लगभग 500 किसान इस कृषि गोष्ठी में शामिल हुए।

जादू का शो देखने के लिए बड़ी संख्माया हुए ग्रामीण।

फतेहपुर तहसील के इस गांव में खेती के उन्नत गुणों को किसानों के साथ मनोरंजक तरीके से साझा किया गया। जादूगर आर जे सम्राट ने जादू के जरिेए खेती के बारे में कई बातें बताईं और लोगों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही प्रगतिशील किसान हरीश वर्मा ने भी अपनी सफलता के किस्से किसानों को सुनाकर प्रोत्साहित किया। यह किसान चौपाल भी उनके निजी फार्म हाउस पर आयोजित की गई जो 125 बीघे में केला उत्पादन करते हैं। इसके साथ टमाटर की आधुनिक खेती करते हैं।

इस चौपाल में कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों के द्वारा किसानों पारंपरिक खेती से अलग आधुनिक खेती करने पर जोर दिया गया। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक एसपी सिंह ने बताया कि किसानों को केले की खेती के गुण सीखने चाहिए जिससे उनके मुनाफे में बढ़ोतरी हो सके। यह तभी संभव होगा जब किसान आधुनिक उपकरणों और सही जानकारी के साथ खेती करेंगे। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) शेफाली अग्रवाल भी मौजूद रहीं और खेती में किसानों के विकास पर जोर दिया।

किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विशेषज्ञ।

स्वयं फेस्टिवल के कॉर्डीनेटर और जैन इरिगेशन के स्थानीय मैनेजर रवीन्द्र वर्मा ने भी किसानों को ड्रिप सिंचाई और सोलर पम्प के उपयोग के बारे में बताया। इसके साथ ही बताया कि सरकारी योजनाओं के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

Similar News