#स्वयंफेस्टिवल : मनचले परेशान करें तो बोलो 1090 पर फोन घुमा दूं क्या!

Update: 2016-12-05 14:33 GMT
यूपी पुलिस के विशेषज्ञ रायबरेली में बच्चियों को जानकारी देते हुए।

रायबरेली। अनजान फोन कब आपके जी का जंजाल और आपके लिए घातक सिद्व हो जाता है इसकी आपको खबर तब लगती जब बहुत देर हो चुकी होती है। पहली ही बार अनजान फोन काल को कहें न जब वह आपकी बात न माने तो किसी कुछ कहने की जरूरत नही है। सीधे एक नम्बर याद रखे वोमेन पावर लाइन 1090। लड़कियों की सहायता के लिए हर वक्त आपके साथ है लड़कियों को उनके अधिकार बताने आयी गांव कनेक्शन स्वयं फेस्टीवल के अर्न्तगत रायबरेली एसओ सोनी शुक्ला ने सुभाष चन्द्र बोस इण्टर कालेज बछरावां की लड़कियों बताया पुलिस से डरें नही साथ चलें।

पुलिस ने बताया आप परेशान न हों, पुलिस आपके साथ हमेशा है।

उन्होने कहा कोई अनजान काल कर रहा है, आपको परेशान कर रहा इसमें कोई आपकी नही है। कोई भी किसी को काल करके परेशान कर सकता है इन मनचलों को समझाने का सिर्फ एक ही रास्ता है 1090। जितनी देर में आप यह बात लोगो को बताएगी उतनी ही ज्यादा परेशानी बढ़ेगी। और बात बढ़ती जाएगी। पहले स्टेप पर ही कहें नो अगर वह आपकी बात नही मानता है तो इसका सीधा सा उपाय है वुमेन पावर लाइन। आपकी काल आपका नाम इसमें पूरी तरह गोपनीय रखकर आपकी सहायता करती है। हमारा काम और आसान हो जाता है जब आप आपने अधिकारों के लिए पुलिस के पास आती है जबतक बात हमको पता नही चलेगी तब तक हम आप तक कैसे पहुचेगे।

यहां छात्राओं को सायबर सेल इंचार्ज पूजा ने विकल्प पोर्टल की जानकारी दी। यही नहीं उन्होंने डायल 100 के बारे में भी बताया। जिसके जरिये छात्राएं या कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन और ऑनकाल पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। विकल्प पोर्टल पर शिकायत करने पर ये शिकायत संबंधित थाने में अपने आप दर्ज होती है।

Similar News