#स्वयं फेस्टिवल : घने कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच मदरसा छात्राओं का दिखा जोश

Update: 2016-12-04 16:05 GMT
स्वयं फेस्टिवल के दौरान यासीनगंज के मदरसे में छात्राएं।

स्वाती शुक्ला

लखनऊ। घना कोहरा और ठंडी हवाओं के बीच खुद को हिजाब में ढके मदरसे की छात्राओं ने स्वयं फेस्टिवल में बड़े ही जोश के साथ भाग लिया। इन लड़कियों को इस कार्यक्रम के दौरान यूपी पुलिस की वीमेन पॉवर लाइन के बारे में लड़कियों ने सबसे अधिक जिज्ञासा प्रदर्शित की। लड़कियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके अलावा डायल 100 सेवा के बारे में उन्होंने जाना। बच्चियों को ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से कोमल मूवी दिखाई गई। उनको गुड और बैड टच के बारे में भी बताया गया।

स्वयं फेस्टिवल के दौरान यासीनगंज के मदरसे में छात्राएं।
Full View

यासीनगंज में कारी साहब के मदरसे में रविवार को स्वयं फेस्टिवल के तीसरे दिन ये आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 मदरसा छात्राओं ने भाग लिया। उनको यूपी पुलिस के सेशन में 1090 वीमेन पॉवर लाइन की जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि किस तरह से संकट के समय या परेशान किये जाने पर वे वीमेन पॉवर लाइन की मदद ले सकती हैं।

मदरसे की बच्चियों को विभिन्न जानकारियां देतीं विशेषज्ञ।

एनजीओ ब्रेकथू की ओर से अभिलाषा ने यहां बच्चियों को बैडटच की जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि अगर आपको कोई छूता है तो उसकी नीयत का अंदाजा लगाइये। अगर वह आपको बेड टच कर रहा है तो फिर शोर मचा कर उसका विरोध करें। इन बच्चियों को कोमल नाम की मूवी भी दिखाई गई। प्रोफेसर मालिनी ने इन बच्चियों को मनोविज्ञान से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं।

कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंची लड़कियां।

Similar News