वीडियो: बरेली का ये किसान हजारों किसानों को दे रहा मेंथा की जैविक खेती का प्रशिक्षण

निहाल ने साल 2004 में कृषि से स्नातक की परीक्षा पास की थी। उन्होंने बताया कि कैमिकल की खेती शुरू से ही मुझे अच्छी नहीं लगती थी।

Update: 2018-06-08 09:37 GMT

बरेली के किसान निहाल सिंह युवा किसान हैं जिन्होंने अपने साथ 2000 किसानों को जोडा हुआ है। ये सभी किसान मेंथा की जैविक तरीके से खेती करते हैं उसके बाद तैयार फसल वो निहाल सिंह को बेचते हैं और निहाल इन किसानों को बाजार से दो गुने ज्यादा दाम देते हैं। निहाल ने साल 2004 में कृषि से स्नातक की परीक्षा पास की थी।

उन्होंने बताया कि कैमिकल की खेती शुरू से ही मुझे अच्छी नहीं लगती थी। फिर जैविक खेती के बारे में सोचा और 2004 से उन्होंने अपना फार्म पूरी तरह से जैविक कर लिया था। इसके बाद इन्होंने किसानों को जोडना शुरू किया। शुरूआत में 25 किसान थे आज 2000 किसान उनके साथ खेती कर रहे हैं।

ये भी पढें- मेंथा से ज्यादा तेल निकालने के लिए पेराई के दौरान इन 10 बातों का रखें ध्यान 

Similar News