ब्रज में हुई होली की शुरूआत, महीने भर चलेगा उत्सव

Update: 2020-02-04 11:00 GMT

वृंदावन (मथुरा)। अभी वैसे तो होली में एक महीने का समय है, लेकिन वृंदावन में एक महीने पहले से ही होली का महोत्सव शुरू हो जाता है। फिर हर एक दिन शुरू होता है अलग कार्यक्रम।

वैसे तो पूरे देश में बसंत पंचमी का त्योहार मनाते हैं, लेकिन ब्रज भूमि में इसका अपना अलग ही महत्व है। आज ही के दिन से 40 दिन के होली के पर्व की शुरूआत हो जाती है और इस दिन यहां के सभी प्रमुख मंदिरों में जमकर गुलाल उड़ाया जाता है। वृन्दावन के विश्वप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भी बसंत-पंचमी की इस होली का नजारा बेहद मनभावन होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृज में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही बसंत-पंचमी के दिन से होली का प्रारंभ हो जाता है। यहां के सभी प्रमुख मंदिरों में आज ही के दिन से गुलाल उड़ाने लगता है, और ये सिलसिला अगले 45 दिन तक चलता है। प्राचीन परंपरा के अनुसार आज के दिन मंदिर में श्रृंगार आरती के बाद सबसे पहले मंदिर के सेवायत पुजारी भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस पर्व की विधिवत शुरुआत करते हैं। उसके बाद मंदिर प्रांगण में उपस्थित हजारों की संख्या में इस पावन बेला का आनन्द लेने देश विदेशों से आए श्रद्धालुओं पर सेवायत पुजारियों द्वारा जमकर बसंती गुलाल उड़ाया जाता है। और सभी श्रद्धालु ब्रज के द्वारकाधीश के रंग में रंग जाते हैं।

Full View




Similar News