महाराष्ट्र के किसानों के लिए सबसे बड़ी खबर: 2 लाख तक का कर्ज़ा माफ

Update: 2019-12-21 16:37 GMT

महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी ख़बर है। उद्धव ठाकरे सरकार ने किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफी का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कर्ज़माफी का ऐलान किया। ये योजना 2015 से लागू की जाएगी और सभी किसानों का 2 लाख रुपए तक कृषि कर्ज (फसली ऋण) माफ किया जायेगा। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शनिवार 21 दिसंबर 2018 को आखिरी दिन ऐलान करते हुए कहा, " किसानों का 2 लाख रुपए तक का लोन माफ किया जायेगा। पैसों को सीधा किसानों के बैंक खातों में भेजा जायेगा। "

इस ऐलान के बाद भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया और सदन से वाकआउट कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है। 

Similar News