गोवा तट पर प्लास्टिक मलबा समुद्री जीवों के लिए ख़तरा

Update: 2016-07-14 05:30 GMT
gaonconnection

पणजी (भाषा)। राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के एक अध्ययन के अनुसार मानसून में तट से बड़ी मात्रा में बह जाने वाला प्लास्टिक मलबा समुद्री जीवों के लिए ख़तरा पैदा कर रहा है।

हाल ही में गोवा स्थित एनआईओ के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की ओर से एक शोध पत्र प्रकाशित किया गया था, जिसमें कहा गया, ‘‘जहाजरानी मार्गों से गुजरने के दौरान जहाजों से गिरने वाला प्लास्टिक मलबा और गलती से समुद्र में गिरने वाला सामान, तटीय पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं।'' राज्य के छह तटों के अध्ययन के बाद संस्थान इस निष्कर्ष पर पहुंचा है।

शोध पत्र के अनुसार मानसून के दौरान बरसात के पानी के साथ समुद्र में बहकर चला आने वाला प्लास्टिक कचरा समुद्री जीवों के लिए बड़ा ख़तरा पैदा करता है। गोवा के छह तटों के अध्ययन के बाद यह शोध पत्र तैयार किया गया है।

Similar News