होली के रंग में झूमी दिल्ली, सोनिया और राहुल ने दी होली की बधाई

Update: 2016-03-24 05:30 GMT
Gaon Connection

नई दिल्ली (भाषा)। होली के जश्न से सराबोर दिल्ली वासियों ने गुरुवार को जमकर अबीर-गुलार उड़ाए और मिठाइयों का लुत्फ उठाया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में होली मनाई और लोगों को होली की बधाई दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसादिया ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ होली मनाई और राजधानी के लोगों को बधाई दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘परिवार, स्वयंसेवियों, मंत्रियों, विधायकों, ऑटोवालों और अपनी प्यारी जनता के साथ होली खेली। होली की शुभकमाना।'' 

Similar News