जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों को 550 करोड़ रुपए जारी

Update: 2016-03-18 05:30 GMT
Gaon Connection

जम्मू (भाषा)। केंद्र सरकार ने घाटी के बाढ़ प्रभावितों के लिए 550 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया है। मंडलीय आयुक्त असधर समून ने कहा कि कश्मीर घाटी के बाढ़ प्रभावित परिवारों और कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री विकास पेकैज के तहत कुल 494.74 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में बाढ़ से प्रभावित हुए कारोबारी प्रतिष्ठानों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 57.88 करोड रुपए जारी हुए हैं।

सितंबर 2014 में तेज़ बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर में सदी की सबसे भीषण बाढ़ आई थी। ये बाढ़ केवल जम्मू और कश्मीर तक ही सीमित नहीं थी बल्कि पाकिस्तान के नियंत्रण वाले आज़ाद कश्मीर, गिलगित-बल्तिस्तान और पंजाब प्रान्तों में भी इसका काफ़ी असर रहा। बाढ़ के चलते भारत में लगभग 200 और पाकिस्तान में 190 लोगों की मौत हो गई थी। सरकारी आंकड़ों की मानें तो बाढ़ के चलते 450 से भी ज्यादा गाँव पानी में डूब गये थे।

Similar News