जम्मू-कश्मीर में हिमस्खल की चेतावनी

Update: 2016-03-25 05:30 GMT
Gaon Connection

चंडीगढ़ (भाषा)। जम्मू-कश्मीर के उंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को 'मध्यम खतरे' वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वो ऊंचाई वाले इन इलाकों में ना जाएं।

ये चेतावनी रक्षा मंत्रालय के चंडीगढ़ स्थित स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटों के लिए जारी की और ये आज शाम 5 बजे से शुरु होगी। 'मध्यम खतरे' वाले हिमस्खलन की चेतावनी जम्मू कश्मीर के 3,000 मीटर की उंचाई पर स्थित कुपवाड़ा, बारामुला, बांडीपुर, कारगिल और गंदेरबल जिलों के लिए जारी की गयी है। ये सभी जगह हिमस्खलन संभावित इलाकों की श्रेणी में आते हैं। जम्मू कश्मीर के फरकियान और कंजलवन इलाकों में गुरुवार से अब तक 10 और 4 सेंटीमीटर की बर्फबारी दर्ज की गई है।

Similar News