काजल न फैलने के ख़ास टिप्स

Update: 2016-07-27 05:30 GMT
gaonconnection

लड़कियों को काजल लगाना बहुत पसंद होता है। काजल लगाने से आंखें खूबसूरत और बड़ी नजर आती हैं। लेकिन काजल लगाना भी एक कला है, काजल किस तरह लगाए जाएं, यह बहुत अहम होता है, हालांकि सिर्फ सही तरीके से काजल लगा लेना ही पर्याप्त नहीं है। जरूरी है कि आपका काजल इस तरह लगा हो कि यह फैले नहीं। काजल फैल जाए तो पूरा मेकअप खराब लगने लग जाता है।

यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए जा रहे हें जिन्हें अपनाकर आप काजल को फैलने से रोक सकती हैं।

  • काजल लगाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप अपना चेहरा टोनर से साफ कर लें। इससे त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा जिससे काजल के फैलने का डर कम हो जाएगा।
  • काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा पाउडर लगा लें। आप चाहें तो आंखों के नीचे ब्रश या स्पंज की मदद से पाउडर लगा सकती हैं।
  • हमेशा वाटर प्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। वाटरप्रूफ काजल फैलता भी नहीं है और लंबे समय तक टिका भी रहता है।

Similar News