अगर यहां के किसान प्राकृतिक खेती में नोबेल पुरस्कार जीतते हैं तो इनाम में मिलेगा 100 करोड़ रुपए

Update: 2018-10-05 11:36 GMT

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्राकृतिक खेती में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले राज्य के किसानों को 100 करोड़ रुपए इनाम में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने समूचे राज्य में 2024 तक 100 प्रतिशत शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती (जैडबीएनएफ) हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें- प्रेम सिंह: अमेरिका समेत कई देशों के किसान जिनसे खेती के गुर सीखने आते हैं बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री ने जैडबीएनएफ पर किसानों के एक प्रशक्षिण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल राज्य में पांच लाख किसानों ने इस विधि के तहत खेती अपनाई है। उन्होंने कहा " हमारा उद्देश्य अगले पांच साल में राज्य में सभी किसानों और समूची खेती योग्य भूमि (80 लाख हेक्टेयर) को जैडबीएनएफ में लाने का है। पांच साल में प्रत्येक गांव जैव गांव बन जाएगा।" मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य में सभी 60 लाख किसानों को जैडबीएनएफ में लाने का है। आंध्र प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती में दुनियाभर के लिए आदर्श बनने चाहिए। हमें इसमें नोबेल पुरस्कार जीतना चाहिए और जो भी जीतेगा, उसे 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Full View

Similar News