इफको का मोबाइल एप बनेगा किसान मित्र 

Update: 2017-03-20 17:28 GMT
किसानों के लिए इफको एक और खास सौगात लेकर आया है।

उन्नाव। किसानों के लिए इफको एक और खास सौगात लेकर आया है। इफको ने एक एेसा मोबाइल एप विकसित किया है जो मौसम की जानकारी देने के साथ ही मंडी में फसलों का भाव क्या है इसकी जानकारी किसानों को देगा। यही नहीं कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य समस्याआें का समाधान भी एप के जरिए आसानी से हो सकेगा। किसान कृषि वैज्ञानिकों से सलाह भी ले सकेंगे।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को आपरेटिव यानी की इफको ने किसान एप की शुरुआत की है। एप की शुरुआत करने के बाद अब किसानों को इस सेवा से जोडऩे की मुहिम शुरू की गई है। अभियान चलाकर किसानों को इस एप के जरिए जोड़ा जा रहा है। इफको से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि किसानों की मदद के लिए इस एप को डिजाइन किया गया है।

बदलते दौर के साथ किसान हाईटेक हो रहे हैं। उनके हाथ में स्मार्टफोन हैं और वह इसका प्रयोग भी कर रहे हैं। ऐसे में इफको द्वारा तैयार किए गए एप का वह प्रयोग कर सकेंगे। एप के प्रयोग के लिए अधिकारी बताते हैं कि प्ले स्टोर में जाकर इफको किसान एप सर्च करके डाउनलोड करना है। इसके बाद एप में अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिला अंकित करना होगा। इस जानकारी भरने के बाद आगे के बटन पर क्लिक करते ही सारी जानकारी किसान के सामने होगी।

किसान मोबाइल के जरिए एप का बेहतर तरीके से प्रयोग कर सकें इसके लिए उन्हें इफको ग्रीन कार्ड (मोबाइल सिम कार्ड) भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्ड पर रोजाना किसानों को चार अडियो मैसेज भेजे जाते हैं। ऑडियो मैसेज इन मैसेज के माध्यम से उन्हें कृषि, पशुपालन, औद्यानिकी, मंडी दर, मौसम और रोजगार के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही मौसम की मार से परेशान किसान को समय से मौसम की जानकारी हो सके इसका ध्यान भी एप में रखा गया है।

मोबाइल एप किसानों को पांच दिनों के वहीं किसानों के सामने खेती के दौरान सबसे बड़ी समस्या मौसम की होती है। मौसम प्रतिकूल होने से उनकी फसल को नुकसान होता है। इस एप के माध्यम से किसानों को आगे के पांच दिनों के मौसम की जानकारी उनके क्षेत्र अनुसार उपलब्ध कराई जाती है। समय से मौसम की जानकारी होने से किसान फसलों की बुवाई करने के साथ ही खाद पानी का इंतजाम कर सकेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Similar News