तस्वीरों में: अच्छे मानसून के साथ शुरू हुई धान की रोपाई

Update: 2017-07-02 20:47 GMT
लखनऊ के आस-पास के इलाकों में धान की रोपाई शुरू हुई

लखनऊ। यूपी में मानसून की अच्छी बरसात की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ यूपी के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने बड़े पैमाने में धान की रोपाई शुरू कर दी है। जून मध्य से शुरू हुई खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई के साथ किसानों को भी इस बरसात से काफी फायदा होने की संभावना है।

धान की फसल को पूरी तरह तैयार होेने मेंं पांच से छह महीने लगते हैं। लखनऊ के गोसाईगंज, बक्शी का तालाब, चिनहट व सुल्तानपुर रोड, मोहान रोड व राजधानी के दूसरे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आस-पास के जिलों में भी धान की रोपाई जोरों से हो रही है।

Similar News