नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय मंत्रिमंडल के जिस विस्तार की कई महीनों से चर्चा चल रही है, वह कल सुबह होगा। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने आज यह जानकारी दी है।
सरकार के प्रधान प्रवक्ता फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट किया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल सुबह 11 बजे होगा। मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही थी और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद में भी एक स्थान खाली है।