लखनऊ में 8 दिसम्बर से शुरू होगी अंतराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता

Update: 2016-06-06 05:30 GMT
gaonconnection

लखनऊ। जूनियर हॉकी विश्व कप (पुरुष)-2016 का आयोजन लखनऊ में 8 से 18 दिसम्बर तक होगा। यह पहला मौका होगा जब लखनऊ के ध्यानचंद स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को अपने आवास पर हॉकी इण्डिया के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र बत्रा ने मुलाकात की। डॉ. बत्रा ने कहा कि लखनऊ में खेल अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के मद्देनजर यहां पर जूनियर हॉकी विश्वकप (पुरुष), 2016 का आयोजन किया जाना उचित रहेगा।”

Similar News