माउंट एवरेस्ट के बारे में नहीं जानते होंगे ये दिलचस्प बातें

Update: 2016-07-24 05:30 GMT
gaonconnection

हम सब जानते हैं कि माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इसके बारे में कई बातें हम पढ़ते आ रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसी खास बातें भी हैं जो आप नहीं जानते होगें।

एवरेस्ट पर हवा की रफ्तार 321 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है और यहां का तापमान 80 डिग्री फारेनहाइट तक जा सकता है। अब तक लगभग 280 लोग अब तक माउंट एवरेस्ट पर जान गंवा चुके हैं। अब तक 4000 से अधिक लोग माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश कर चुके हैं। हर दस में से एक शख्स जो इसकी ऊंचाई तक पहुंचता है वो वापस बेस कैम्प तक नहीं पहुंच पाता।

वर्ष 2014 में जब 7.8 मैग्निट्यूड का भूकंप आया था तो 16 लोग मारे गए और 61 लोग बुरी तरह घायल हुए। यह पर्वत आज भी 4 मिलीमीटर प्रति वर्ष की रफ्तार से बढ़ रहा है। यहां एक छोटा और डरावना जम्पिंग मकड़ा रहता है। यह 22,000 फीट की ऊंचाई पर देखा जा सकता है। आज इस पर्वत के आसपास लोगों द्वारा छोड़ा गया 50 टन से अधिक कचरा है। जॉर्डन रोमेरो माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे छोटे इंसान हैं। वे तब महज 13 वर्ष के थे। यूइचिरो मियूरा को दुनिया सबसे उम्रदराज इंसान के तौर पर जानती है जिन्होंने एवरेस्ट फतह किया। वे तब 80 वर्ष के थे।

Similar News