मौत का हाइवे बन गया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे

Update: 2016-06-05 05:30 GMT
gaonconnection

मुंबई (भाषा)। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पनवेल के निकट आज सुबह तीन वाहनों के गहरी खाई में गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए।

नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई। पुलिस के अनुसार एक कार का टायर पंक्चर हो गया था और वह सड़क पर खड़ी थी। इसके बाद कार में सवार लोगों की मदद के लिए एक एमयूवी उसके पीछे रुकी। इसी दौरान पीछे से एक निजी बस ने एमयूवी में टक्कर मार दी, जो आगे खड़ी कार से टकरा गयी। जिससे तीनों वाहन 20 फुट गहरी खाई में गिर गए, जिसमें कुल 17 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं,छह पुरुष और एक छह महीने का बच्चा शामिल है। 

घटना की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई पुलिस और हाई वे पुलिस की टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।

Similar News