महाराष्ट्र सरकार का दूसरा बजट पेश, किसानों के लिए 25,000 करोड़

Update: 2016-03-19 05:30 GMT
Gaon Connection

मुंबई (भाषा)। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को अपना दूसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुधीर मुंगंटीवार ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार का बजट किसानों को समर्पित है। इस बार बजट में कृषि विभाग योजनाओं के लिये 25 हजार करोड़ रुपए रखे गए हैं।

फसल बीमा के लिए 1885 करोड़

सीवेज योजना के लिये 1 हजार करोड़, फसल बीमा के लिये 1 हजार 885 करोड़ जारी किया गया है। इसके अलावा इस बार गायों के संवर्धन के लिये गोवर्धन गोरक्षा केंद्र की योजना बनायी जाएगी। साथ ही हर जिले में मौसम विभाग का दफ्तर बनाया जाएगा।

बजट की अहम बातें

मराठवाड़ा और विदर्भ के उद्योगों को सस्ती दरों में बिजली दी जाएगी। राज्य के हर जिले में कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य के दस हजार आंगनबाड़ियों को आदर्श बनाने के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, अहम शहरों में सीसीटीवी के लिये 300 करोड़, 9 रेल परियोजनाओं के लिये 68 करोड़ 60 लाख का प्रावधान, ग्रामीण स्वास्थ के लिये 320 करोड़ रुपए रखा गया है। इसके अलावा साल 2022 तक सभी को घर मिले, इसलिये 700 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव रखा गया है। खास बात यह है कि नागपुर मेट्रो के लिये 180 करोड़ और मुंबई मेट्रो के लिये तीन साल के लिये 90 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

Similar News