महिला स्मोकर्स की संख्या बढ़ी

Update: 2015-12-29 05:30 GMT
गाँव कनेक्शन

नई दिल्ली। भारत में बीते दो सालों में सिगरेट की खपत में तेजी से कमी देखी गई है मगर सिगरेट पीने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा महिला स्मोकर्स के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। संसद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2014-15 में देश में 93.2 अरब सिगरेट की खपत हुई, जो 2012-13 के मुकाबले 10 अरब कम है। एक वैश्विक तंबाकू अध्ययन के मुताबिक भारत में वर्ष 1980 के सिगरेट पीने वाली महिलाओं संख्या 53 लाख से बढ़कर वर्ष 2012 में 1.27 करोड़ तक पहुंच गई। 

Similar News