महंगा हो सकता है आपका चाय का प्याला

Update: 2016-07-03 05:30 GMT
gaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। भारत का चाय का उत्पादन इस साल अप्रैल में 15 प्रतिशत घटकर 6.72 करोड़ किलो रहा। इस वजह से चाय की कीमतों वढ़ोतरी हो सकती है, जिसका सीधा असर आपके चाय के प्याले पर पड़ सकता है।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार देश का चाय उत्पादन पिछले वर्ष इसी अवधि में 7.88 करोड़ किलो था। असम, पश्चिम बंगाल और दूतरे पूर्वोत्तर राज्यों की कुल चाय उत्पादन में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस साल अप्रैल में इन राज्यों में संयुक्त रुप से उत्पादन 5.02 करोड़ किलो रहा जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 5.39 करोड़ किलो था। दक्षिणी राज्यों में चाय का उत्पादन आलोच्य माह में 32 प्रतिशत घटकर 1.69 करोड़ किलो रहा जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 2.48 करोड़ किलो था।

पिछले वित्त वर्ष में दक्षिण राज्यों में प्रतिकूल मौसम और केरल में श्रम संबंधी मुद्दों के कारण चाय उत्पादन कम हुआ था। हालांकि वित्त वर्ष 2015-16 में भारत का चाय उत्पादन 123.31 करोड़ किलो था। देश ने 23.29 करोड़ किलो चाय का निर्यात किया जिसका मूल्य 4,493.10 करोड़ रुपये है।

Similar News