मिशन 2017: शुक्रवार को लखनऊ में राहुल की रैली, दो अगस्त को सोनिया का बनारस में रोड शो

Update: 2016-07-28 05:30 GMT
gaonconnection

लखनऊ। कांग्रेस के मिशन 2017 ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को लखऩऊ में रैली करेंगे। रैली में हजारों कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो अगस्त को बनारस पहुंच सकती हैं।

राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को रमाबाई रैली स्थल पर विशाल रैली को संबोधित करेंगे इसलिए लिए हर ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर बृहस्पतिवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे उन्होंने रैली स्थल का जायजा लिया। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ढाई बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और तीन बजे रमाबाई अंबेडकर मैदान पहुंच सकते हैं। 

रमाबाई स्थल पर कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार पीके की टीम ने डेरा डाल दिया है। वहीं ख़बर है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो अगस्त को वाराणसी में एक रोड शो कर सकती हैं, जिसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। बनारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट इसलिए सोनिया का ये दौरा अहम माना जा रहा है।

Similar News