मथुरा में पकड़ी गई नकली कीटनाशक फैक्टरी

Update: 2016-08-02 05:30 GMT
gaonconnection

मथुरा (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सुरीर कस्बे से नकली कीटनाशक दवा, नकली रैपर, खाली शीशियां और उपकरण आदि बरामद किए हैं। छापे में एक आरोपी तो पकड़ लिया गया है, लेकिन एक अन्य आरोपी झांसा देकर फरार हो गया।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि ‘पायरेसी डिफेंस फोर्स' नामक संस्था ने इस संबंध में शिकायत की थी कि सुरीर कस्बे में नकली कीटनाशक दवाइयां बनाई जा रही हैं। उन्होंने पुलिस के साथ कई दुकानों से उक्त नकली दवाएं बरामद कर अजय कुमार निवासी कांका को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसका जीजा फतह सिंह फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कई अन्य किसानों ने भी इन कीटनाशकों के सेवन से फसल बचने के स्थान पर नुकसान होने की जानकारी दी है।

Similar News