नौसेना प्रमुख के रुप में एडमिरल लांबा ने संभाला कार्यभार

Update: 2016-05-31 05:30 GMT
gaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। एडमिरल सुनील लांबा ने नए नौसेना प्रमुख के रुप में आज कमान संभाली और देश के समुद्री सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नेविगेशन एवं डायरेक्शन के विशेषज्ञ 58 वर्षीय लांबा के पास नौसेना प्रमुख के रुप में तीन वर्ष का कार्यकाल होगा। उन्होंने एडमिरल आरकेधवन के बाद नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। धवन सेवानिवृत्त हो गए हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व में सबसे अच्छी नौसेनाओं में शुमार भारतीय नौसेना की कमान संभालना वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है।'' लांबा ने कहा कि पिछले कई वर्षों में नौसेना सभी तीनों आयामों में काम करने में सक्षम एक आधुनिक एवं सक्षम बल बनी है। उन्होंने कहा, ‘‘नौसेना में सेवाएं देने वाले पुरुष एवं महिलाएं पेशेवर रुप से प्रशिक्षित, प्रतिबद्ध एवं देशभक्त हैं और वे यह सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं कि हमारे राष्ट्रीय हितों की किसी भी जगह, किसी भी समय और हर जगह रक्षा की जाए।'' डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र लांबा नौसेना प्रमुख बनने वाले 21वें भारतीय हैं। पहले दो नौसेना प्रमुख ब्रितानी थे।

Similar News