फोटो स्टोरी: तस्वीरों में देखिए बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का पहला दिन

2 बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में देश के लाखों बैंक कर्मचारी 15-16 मार्च को हड़ताल पर हैं। नीचे देखिए हड़ताल के पहले दिन की कुछ तस्वीरें..

Update: 2021-03-15 09:06 GMT
बैंकों की हड़ताल के पहले दिन सरकारी बैंकों ने देशभर में जोरदार प्रदर्शन किया। सभी फोटो- साभार बैंक यूनियन

दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में देशभर के सरकारी बैंक कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। बैंककर्मियों की हड़ताल के पहले दिन बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। देशभर की राष्ट्रीय बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर हुई इस हड़ताल में देश के करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल हैं। हड़ताल को देश की बड़ी ट्रेड यूनियन, कई सामाजिक संगठनों और विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।

गुजरात के आणंद जिले में बैंकों की हड़ताल के पहले दिन 15 मार्च को प्रदर्शन करते बैंककर्मी। फोटो बैंक यूनियन

हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारी काम बंद करके अपनी-अपनी बैंकों के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी और धरना दे रहे हैं। कोलकाला जयपुर समेत कई शहरों में बैंक कर्मचारियों ने रैलियां निकाली हैं। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाओं पर देशव्यापी असर पड़ा है। बैंकों की हड़ताल से पहले शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) और रविवार को बैंकों में छुट्टियां थीं इसलिए राष्ट्रीय बैंकों की सेवाओं पर सीधा असर पड़ा है।

केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री ने 2 राष्ट्रीय बैकों के विनिवेश की बात थी, जिसके बाद से देश की सरकारी बैंकों के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बैंककर्मी इससे पहले 19 फरवरी को भी कई राज्यों में एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं।

हड़ताल के पहले दिन अपनी-अपनी बैंक के बाहर प्रदर्शन, नारेबारी कर रहे हैं कर्मचारी।


बैंककर्मचारियों की हड़ताल में देश के इलाकों में इलाकों में स्थित ग्राणीम बैंक भी हिस्सा ले रहे हैं। 

15 मार्च को यूपी में लखनऊ शहर में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। फोटो अरेंजमेंट

संबंधित खबर प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सरकारी क्षेत्र के बैंककर्मी 15-16 मार्च को हड़ताल पर, 84 ट्रेड यूनियन ने दिया समर्थन

ये भी देखें- आखिर हड़ताल पर क्यों जा रहे बैंक कर्मचारी? प्रस्तावित निजीकरण का क्या होगा असर?

Full View

सोशल मीडिया पर बैंक हड़ताल के दौरान देखिए बैंकर की प्रतिक्रिया

बैंक कर्मचारियों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर भी निजीकरण के खिलाफ मोर्चा खोला था और रास्ट्रीय स्तर पर कई हैशटैग के जरिए अपनी बात रखी थी। 


Similar News

The Memory Pillars