लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा... देखिए तस्वीरें

Update: 2018-09-06 13:00 GMT

लखनऊ। जुलाई के आखिरी सप्ताह से जारी झमाझम बारिश से उत्तर प्रदेश की नदियां उफनाई हुई हैं। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे के घाट डूब गए हैं तो गांवों में पानी भर गया है। गोमती का बड़ा हिस्सा लखनऊ जिले से गुजरता है, यहां के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों बीघे फसल बाढ़ की चपेट में है। जगह-जगह लगे पीपे वाले पुल जल स्तर बढ़ने से हटा दिये गये हैं जिस वजह से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। तस्वीरों में देखिये गोमती नदी का बढ़ा जल स्तर 


लखनऊ जिले में बक्शी का तालाब तहसील में इंटौजा के पास बाढ़ग्रस्त इलाके वाले खेतों से सब्जियां तोड़ते किसान। 


 



Similar News

The Memory Pillars