साड़ियों का ग्रीनहाउस देखा है आपने ? यहां देखिए

Update: 2019-02-25 07:08 GMT
साड़ियों का ग्रीनहाउस।

आज कल खेती में ग्रीनहाउस का इस्तेमाल खूब चलन में हैं। किसान इसमें बे-मौसम सब्ज़ियों, और फूलों की खेती के साथ ही इसकी नर्सरी भी तैयार करते हैं। आमतौर पर ग्रीनहाउस हरे रंग की प्लास्टिक की चादर का बना होता है, लेकिन क्या कभी आपने साड़ियों से बना ग्रीन हाउस देखा है ? यहां देखिए...

ये भी पढ़ें- राजस्थान के किसान खेमाराम ने अपने गांव को बना दिया मिनी इजरायल, सालाना 1 करोड़ का टर्नओवर

ग्रीन हाउस एक ऐसी निर्मित संरचना है जो पारदर्शी सामग्री से ढंकी होती है। ग्रीनहाउस सब्जियों और फुलों की वृद्धि के लिए नियंत्रित वातावरण की परिस्थितियां उपलब्ध कराता है। परंपरागत तरीके में खुली ज़मीन पर होने वाली खेती की तुलना में कम ज़मीन पर नियंत्रित खेती और अधिक उत्पादकता की वजह से भारत में इन दिनों ग्रीनहाउस की अवधारणा लोकप्रिय होती जा रही है।

ग्रीनहाउस खेती में शुरुआत में लागत अधिक होती है। हालांकि ग्रीनहाउस के लिए लोन या सब्सिडी का विकल्प भी उपलब्ध है। शुरुआत में लागत को कम करने के लिए कम लागत या कम प्रौद्योगिकी वाली ग्रीनहाउस संरचना के निर्माण का भी विकल्प उपलब्ध है जिसमें स्थानीय सामग्रियों मसलन बांस, लकड़ियों आदि का इस्तेमाल करके ग्रीनहाउस की सामान्य संरचना तैयार की जाती है।

ये भी पढ़ें- ग्रीन हाउस लगवाने पर सरकार दे रही 50 प्रतिशत अनुदान, जल्द करिए आवेदन

ये भी पढ़ें- आपकी जेब को हरा-भरा कर सकती हैं ग्रीन हाउस में उगाई ये सब्जियां

ये भी पढ़ें- पॉली हाउस में हो रही मुनाफे की खेती  

Similar News

The Memory Pillars