प्रधानी चुनाव में महिलाओं ने लहराया परचम

Update: 2015-12-15 05:30 GMT
गाँव कनेक्शन

गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव में इस बार महिलाओं ने अपना परचम लहराया। 33 प्रतिशत आरक्षण की हकदार बनी महिलाओं ने 48 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की।

जिले के 489 सीटों पर महिलायों ने अपनी विजय पताका फहराई। चार ब्लाक के आधे से ज्यादा सीटों पर महिलाओं को जीत मिली।

पंचायत चुनाव में प्रधान व सदस्य पद के लिए विकास खंड झंझरी, पड़री, कृपाल, रुपईडीह, मुजैहना, इटियाथोक, छपिया, हलधरमऊ समेत 16 ब्लॉकों की 1044 ग्रामपंचायतों में चुनाव कराया गया था, जिसमें 555 सीटों पर पुरुष और 489 सीटों पर महिलायों ने जीत हासिल की। यही नही महिलायों ने कई सीट पर पुरूषों को काफी अंतर से हराया।

शासन द्वारा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्राप्त है लेकिन उससे बढ़कर 48 फीसदी सीटों पर महिलाओं ने अपना परचम लहराया।

Similar News