अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू का मुम्बई में निधन, अपने एक्शन के लिए बॉलीवुड में थे फेमस

मशहूर एक्शन नि‍र्दशक एवं अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार सुबह मुम्बई में निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्ष थी।

Update: 2019-05-27 11:47 GMT

लखनऊ। मशहूर एक्शन नि‍र्दशक एवं अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार सुबह मुम्बई में निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्ष थी। निधन का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

गौरतलब है कि वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक थे। निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर संवेदना जता रहे हैं। तमाम बड़े फ़िल्मी सितारे निधन की खबर जानने के बाद अजय देवगन और काजोल के घर पहुंचने लगे हैं।

इनका अंतिम संस्कार विले पार्ले वेस्ट के शवदाह गृह में शाम छह बजे किया जाएगा। फि‍ल्‍म रोटी कपड़ा और मकान और मि‍स्‍टर नटवरलाल जैसी फल्मिों में एक्शन दृश्यों का नि‍र्दशन करने के लिए मशहूर वीरू देवगन अमृतसर के रहने वाले थे। वह फि‍ल्‍मों में अपनी कि‍स्‍मत आजमाने के लिए घर से भाग गए थे।

ये भी पढ़ें- बसपा सांसद अतुल राय को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दुष्कर्म का लगा है आरोप

शुरुआत में वह अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन तकदीर ने उन्हें स्टंटमैन बना दिया, जिसके बाद वह एक्शन कोरियोग्राफर बने। आगे चलकर उन्होंने मशहूर एक्शन नि‍र्दशक के तौर पर ख्याति हासिल की। अपने बेटे अजय देवगन को अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में पेश कर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। अजय देवगन आज बॉलीवुड के सर्वाधिक सफल और उत्कृष्ट अभिनेताओं में से एक हैं।

वीरू ने 80 से अधिक फल्मिों में काम किया। साथ ही दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना और जीतेंद्र जैसे अभिनेताओं के लिए स्टंट किया। अजय देवगन की बतौर अभिनेता पहली फिल्‍म 1991 में फूल और कांटे आई थी। इस फि‍ल्म में उनका दो बाइकों पर खड़े होकर किया गया स्टंट वीरू के सबसे लोकप्रिय एक्शन दृश्यों में से एक है।

वीरू देवगन ने अपने करियर में करीब 80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों के लिए काम किया। इनमें लाल बादशाह (1999), फूल और कांटे (1991), मिस्टर इंडिया (1987) और हिम्मतवाला (1983) जैसी तमाम फ़िल्में शामिल हैं। उन्होंने बेटे अजय देवगन की फिल्म हिंदुस्तान की कसम (1999) का निर्देशन भी किया था। वीरू देवगन ने अजय की सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे के दमदार एक्शन सीक्वेंस को डायरेक्ट किया था। 

Full View

Similar News