सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं पुलिस अधिकारी श्रेष्ठा सिंह का साथ

Update: 2017-07-03 15:32 GMT
पुलिस अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर

लखनऊ। बुलंदशहर में भाजपा नेता पर कार्रवाई करने वाली तत्कालीन सीओ स्याना श्रेष्ठा सिंह का तबादला बहराइच कर दिया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी श्रेष्ठा सिंह ने फेसबुक पर लिखा कि वह अपने ट्रांसफर से खुश हैं। उन्होंने एक शायरी के साथ फेसबुक पर लिखा - जहां भी जाएगा, रौशनी लुटाएगा। किसी चराग का अपना मकां नहीं होता। बहराइच ट्रांसफर हो गया, नेपाल बॉर्डर है। परेशान मत होइए दोस्‍तों, मैं खुश हूं। मैं इसे अपने अच्‍छे काम का इनाम मानती हूं। आप सभी बहराइच में आमंत्रित हैं।"

Full View

बता दें कि हाल ही में महिला पुलिस अधिकारी श्रेष्ठा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक भाजपा नेता उन्हें रौब दिखाते नज़र आ रहे थे। जिस पर वहां की सीओ श्रेष्ठा ने उनकी एक न सुनी और उसकी गाड़ी के चालान के साथ-साथ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया लेकिन इसके बाद श्रेष्ठा का तबादला कर दिया गया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि श्रेष्ठा सिंह को भाजपा नेता से भिड़ने की सजा मिली है।

देखिए लोग किस तरह सोशल मीडिया पर दे रहे हैं श्रेष्ठा सिंह का साथ

Full ViewFull View
Full ViewFull View


Full View

जानें पूरा मामला : बुलंदशहर में 'भाजपाइयों' से भिड़ने पर सीओ श्रेष्ठा को मिली सजा, बहराइच तबादला

Similar News