सरकार का 'ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम' एक छलावा है: योगेंद्र यादव

Update: 2016-04-17 05:30 GMT
gaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्र की एनडीए सरकार के ग्राम उदय अभियान की वास्तविकता उजागर करने का दावा करते हुए योगेंद्र यादव के नेतृत्व वाले स्वराज अभियान ने 'जय किसान आंदोलन' शुरु करने की योजना बनाई है।

स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात सुनाते हैं लेकिन किसानों की मन की पीड़ा कोई नहीं सुनता। किसानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वराज अभियान ने जय किसान आंदोलन शुरु करने की योजना बनायी है जिसके माध्यम से जनता और किसानों के मन की पीड़ा को राष्ट्रीय पटल और जनता के सामने पर रखा जाएगा।

स्वराज अभियान ने आरोप लगाया है कि सरकार अपनी छवि सुधारने और स्वयं को किसान हितैषी दिखाने की कोशिश कर रही है जिसके तहत सरकार ने ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम शुरु किया है ये एक छलावा है। स्वराज अभियान गाँव-गाँव जाकर किसानों से सम्पर्क करेगा और उन्हें केंद्र सरकार की सच्चाई बताएगा।

Similar News