बालिका शिक्षा समर्थन के लिए नेस्ले ने दिया मैगी, नेस्कैफे, किटकैट को नया रुप

Update: 2016-09-28 17:40 GMT
बालिका शिक्षा को समर्थन देने के लिए नेस्ले इंडिया ने गैर सरकारी संगठन नन्हीं कली के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली (भाषा)। बालिका शिक्षा को समर्थन देने के लिए नेस्ले इंडिया ने एक गैर सरकारी संगठन नन्हीं कली के साथ साझेदारी की है और इसके तहत उसने अपने मैगी, नेस्कैफे और किटकैट ब्रांड को नया स्वरुप दिया है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के प्रयास के तहत नेस्ले अपने उत्पादों के 10 करोड पैकों का रुप बदलेगी और यह सितंबर अंत तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। नन्हीं कली परियोजना का प्रबंधन संयुक्त रुप से केसी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट और नांदी फाउंडेशन करते हैं। यह कई दशकों से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

Similar News