लखनऊ के इतिहास की जानकारी देगा ये ऐप 

Update: 2017-02-26 22:04 GMT
Lucknow_ photo- Shrinkhala Pandey

लखनऊ। ज़िला प्रशासन की तरफ से 'माई लखनऊ माई प्राइड’ एप तैयार की जा रही है। इस ऐप में लखनऊ में बनी पुरानी इमारतों का इतिहास, शहर के सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के बारे में जानकारी और ई-जिला प्रशासन की कई सेवाएं जैसी कई सुविधाएं इस ऐप के जरिए लोगों को मिल सकेगी।

इस ऐप को जल्द ही लोगों तक लाया जाएगा। ऐप के जरिए लखनऊ आए हुए लोगों को यह भी पता चल सकेगा कि कितने रेलवे और बस स्टेशन है और कहां पर हैं। लखनऊ की धरोहरों की पिक्चर गैलरी भी इसमें रखी गई है। इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ नगर निगम के सभी जोन और जोनल अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी इस ऐप के जरिए लोगों को मिल जाएगी।

ऐप करेगा लोगों की मदद

स्कूलों की जानकारी के लिए एक आइकन रखा गया है। आइकन पर क्लिक करते ही स्कूलों का ब्योरा, दाखिले की प्रक्रिया और उनकी समय सारिणी की जानकारी मिल सकेगी। जिला प्रशासन की घोषणाओं के भी नोटिफिकेशन भी इस ऐप पर मिलेंगे। यह एप लोगों के लिए एक गाइड की तरह मददगार साबित होगी।

Similar News