ट्रेनों की छतों पर सफर करने से दो साल में गई 71 लोगों की जान

Update: 2016-08-05 05:30 GMT
gaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने कहा कि पिछले दो वर्षों में ट्रेनों की छतों पर सफर करने के वजह से 71 लोगों की जान गई है। रेल राज्यमंत्री राजन गोहेन ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में बताया कि 2014 में 28 लोगों की मौत ट्रेन की छतों पर सफर करने के कारण हुई, वहीं 2015 में 28 लोगों की जान गई।

उन्होंने कहा कि रेलवे ने लोगों को ट्रेनों की छतों पर सफर करने से रोकने के लिए जागरुकता अभियान और जन संबोधन प्रणाली के जरिए समय-समय पर अपील करने जैसे कई कदम उठाए हैं।

Similar News