राजधानी में अखिलेश और डिंपल ने गिनाईँ सरकार की उपलब्धियां कहा- लखनऊ का किया सांस्कृतिक और आधुनिक विकास

Update: 2017-02-14 22:57 GMT
रैली में आए लोगों का अभिवादन करते अखिलेश और डिंपल

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी और कान्नौज से सांसद डिंपल यादव ने राजधानी के कपूरथला में रैली सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कपूरथला चौराहे पर आयोजित जनसभा में कहा कि हमने लखनऊ का सांस्कृतिक और आधुनिक विकास किया है। मेट्रो रेल की सौगात दी है। आगरा एक्सप्रेस-वे से लखनऊ को फायदा हुआ। पुराने लखनऊ का विकास किया है। इसके अलावा चकगंजरिया के तौर पर एक नया लखनऊ भी दिया है। आईटी सिटी के जरिये नौकरी बढ़ी हैं। मगर बसपा की सरकार में पत्थर के पार्क बने। पार्क हमने भी बनाए लेकिन जनेश्वर मिश्रा जैसे जहां दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। इस सभा का आयोजन लखनऊ उत्तर और पश्चिम विधानसभा के बॉर्डर पर किया गया। सभा को सपा प्रत्याशी मंत्री अभिषेक मिश्रा ने भी संबोधित किया।

Similar News