पढ़िए यूपी में भाजपा के घोषणा पत्र की 20 बड़ी बातें

Update: 2017-01-28 16:29 GMT
2022 तक उत्तर प्रदेश के किसानों की कृषि आमदनी को दोगुना करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा।

  1. 2022 तक उत्तर प्रदेश के किसानों की कृषि आमदनी को दोगुना करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा।
  2. भविष्य में गन्ना किसानों को फसल बेचने के 14 दिनों के भीतर पूरा भुगतान सुनिश्चित करेगी सरकार।
  3. सभी लघु एवं सीमांत किसानों का फसली ऋण माफ किया जाएगा।
  4. सभी लघु एवं सीमांत किसानों का ब्याज मुक्त फसली ऋण दिया जाएगा।
  5. सरकार बनने के 120 दिनों के भीतर बैंक और चीनी मिलों के समन्वय से गन्ना किसानों की बकाया राशि का पूर्ण भुगतान कराया जाएगा।
  6. भूमिहीन कृषि मजदूरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओ और अन्य सामाजिक सरक्षा लाभ के लिए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।
  7. दीन दयाल सुरक्षा बीमा योजना के तहत भूमिहीन कृषि मज़दूरों का दो लाख रुपए तक का बीमा मुफ्त करवाया जाएगा।
  8. भूमिहीन कृषि मजदूरों को गौधन योजना के तहत मिलेंगे दुधारू पशु।
  9. न्यूनतम खरीद मूल्य पर धान खरीद की होगी व्यवस्था।
  10. किसानों को सही मूल्य दिलाने के लिए ई-मंडियों में बदली जाएगी सभी अनाज और सब्जी मंडी।
  11. न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाए जाएंगे आलू, प्याज और लहसुन।
  12. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर इच्छुक व जरूरतमंद किसान को मिलेगा।
  13. हर खेत को कम दर पर बिजली मिलेगी।
  14. हर किसान को सरकार नया एनर्जी एफीशिएंट पंप दिया जाएगा।
  15. प्रदेश के हर ब्लॉक पर गोदाम और कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होगी।
  16. 3 साल में हर किसान के पास होगा सॉइल हेल्थ कार्ड।
  17. आवारा पशुओं से फसल को न हो नुकसान, सरकार करेगी हर जरूरी इंतजाम।
  18. हर खेत को पानी देने के लिए 20 हज़ार करोड़ से बनेगा 'मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड'।
  19. बाढ़ से बचने के लिए नदियों और बांधों की होगी डी-सिल्टिंग। नए बांध बनेंगे।
  20. अगले 5 साल में प्रदेश में दुग्ध क्रांति लाई जाएगी। बनेगा 15 करोड़ रु. का डेरी विकास फंड।


ये भी पढ़िए- यूपी के लिए सपा ने क्या-क्या किए थे ऐलान

सपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, दोबारा सरकार बनाने जा रही है समाजवादी पार्टी

Similar News